ग्राम सचिव से गाली-गलौज करने वाला आरोपी को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
कटनी। ग्राम सचिव के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के मामले में निवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम टेढ़ी निवासी रंजीत लुनिया (36) पर ग्राम सचिव के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए निवार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।