गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी कमल मौर्य ने शहर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कटनी। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी कमल मौर्य ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एएसपी ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना वाले प्रमुख स्थलों और आयोजन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को गणेश उत्सव के दौरान सतर्कता बनाए रखने और आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। गणेश उत्सव को लेकर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *