पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे कटनी, ढोल नगाड़े आतिशबाजी से हुआ स्वागत, राष्ट्रीय सचिव रणवीर, पूर्व मंत्री पांसे हुए शामिल

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे कटनी, ढोल नगाड़े आतिशबाजी से हुआ स्वागत, राष्ट्रीय सचिव रणवीर, पूर्व मंत्री पांसे हुए शामिल

Oplus_131072

कटनी। माधव नगर कटनी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। पूरे मध्य प्रदेश के गांव – गाव तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। भाजपा के नेता देश की सेना का अपमान कर रहे हैं अधिकारी राज चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह एवं पूर्व मंत्री संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे के विशिष्ट आतिथत्य में माधव नगर कटनी में कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचन ने कहा अब सक्रिय रूप से कांग्रेस का काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित महत्व दिया जाएगा। पूर्व मंत्री संगठन प्रभारी सुखदेव पैसे ने कहा जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा की 31 मई को जबलपुर में आयोजित जय हिंद सभा में कटनी जिले से 2000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कटनी जनपद क्षेत्र क्रमांक 3 मुड़वारा से भाजपा नेता कैलाश पटेल को कांग्रेस में शामिल कराया।

इस अवसर पर कटनी जिले के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी, सह प्रभारी प्रदेश सचिव रणविजय सिंह गिन्नी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक निशिथ पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुमान सिंह, राकेश जैन, प्रदेश सचिव नीरज सिंह बघेल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, डॉ के एल जैन, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, श्रीमती पदमा शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, विकास निगम, रविंद्र सिंह छोटू, अंबिका द्विवेदी, कमल पांडे, अजय गर्ग, पार्षद मौसूफ अहमद, राहुल होटवानी, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह, बृजराज सिंह, नरेंद्र पौराणिक, महेंद्र जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष जहां आरा बेगम, रविंद्र बाजपेई, झम्मटमल थारवानी, राकेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम गौतम, श्रीमती अदिता वर्मा, रुक्मणी पांडे, कल्पना पाठक, हेमा शर्मा, शैलेंद्र पौराणिक, रवि अवस्थी, मोनू राय, रामचंद्र मूलवानी, विजय चंदवानी, सादिक खान, घनश्याम लोधी, तुलाराम गोटिया, वंश स्वरूप चौरसिया, गणेश राव, सुरेंद्र दुबे, राजेंद्र सोनी, नीरज अग्रवाल, अजय वर्मा, सुधीर पटेल, श्रीमती मंजू निषाद, सौम्या राधेलिया, हेमा शर्मा, देवीदास तुलसियानी, जयरामदास गुरुनानी, अजय अहिंसा, शैलेंद्र शुक्ला, शहजाद खान सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post