मात्र दो दिन शेष, 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करके पाएं 5 प्रतिशत अग्रिम छूट, जमा करें कर, नगर विकास में बनें सहभागी

मात्र दो दिन शेष, 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करके पाएं 5 प्रतिशत अग्रिम छूट, जमा करें कर, नगर विकास में बनें सहभागी

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने शहर के सभी संपत्ति करदाताओं से पुनः अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपना संपत्ति कर अनिवार्य रूप से जमा कर शासन द्वारा प्रदान की जा रही 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का लाभ प्राप्त करें।
निगम प्रशासन ने बताया कि इस विशेष सुविधा का लाभ लेने के लिए अब केवल दो दिवस शेष हैं। इसके बाद यह छूट स्वतः समाप्त हो जाएगी। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि समय पर संपत्ति कर जमा करने से करदाताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ नगर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनहित परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।
निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों में उपलब्ध है सुविधा
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशन में करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में संपत्ति कर जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त वार्डवार गठित राजस्व वसूली दल घर-घर पहुंचकर नागरिकों को छूट की जानकारी दे रहे हैं तथा पीओएस मशीन के माध्यम से मौके पर ही कर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं।
नगर निगम की अपील
नगर निगम प्रशासन ने सभी संपत्ति करदाताओं से आग्रह किया है कि वे 31 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अब मात्र दो दिवस शेष हैं, इसलिए समय रहते संपत्ति कर जमा कर 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का लाभ उठाएं और एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकसित कटनी के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post