विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने अमकुही स्थित नवीन फिल्टर हाउस में किया पौधारोपण, एक पौधा लगाने की महापौर ने नागरिकों से की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने अमकुही स्थित नवीन फिल्टर हाउस में किया पौधारोपण, एक पौधा लगाने की महापौर ने नागरिकों से की अपील

Oplus_131072

कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा अमकुही स्थित नवीन फिल्टर हाउस गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त नीलेश दुबे, तहसीलदार बी के मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान करीब एक सैकड़ा से अधिक पौधों का रोपण किये जाने का साक्षी बना।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर, निगम अध्यक्ष, एवं निगमायुक्त ने एक-एक नीम के पौधे का रोपण किया, तो वही मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी नीम, बोरा, पीपल, आंवला, कांजी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पानी सींचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति, लहर, आर्या, शोभा, बरगद एवं अन्य स्वसहायता समूह की महिलाओं और ओम साई विजन की टीम के सदस्यों तथा विद्यार्थियों द्वारा भी कार्यक्रम में उत्साहजनक रूप से सहभागिता की जाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आमजनो से आवहृान किया कि वो भी एक पौधा अवश्य रोपे और उसे बड़ा होने तक सहेजे, जिससे आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के बारे में समझे और जाने। साथ ही लोगों से अपील की वो वृक्षों को काटने से बचाएं, लोगों में जागरूकता लाएं। वहीं निगमायुक्त ने पर्यावरण सुरक्षित है तो जीवन सुरक्षित है, इसी संदेश के साथ इस दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की बात कही। कार्यक्रम के समापन के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा उपस्थित जनों को प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं कर पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयुक्त नीलेश दुबे द्वारा महापौर, निगमाध्यक्ष एवं पार्षदों को महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित पक्षियों के लिए निर्मित  घोंसले भेंट किये गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post