विश्वकर्मा जयंती पर मंदिर में हुआ हवन-पूजन, समाज के गणमान्यजनों ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा का किया सम्मान

कटनी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को कटनी सिविल लाइन स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लेकर भगवान श्री विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मंदिर पहुंचे और भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सुरेश विश्वकर्मा, गोपी विश्वकर्मा, केशव विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *