संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, उपायुक्त ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

कटनी। संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर बुधवार को नगर निगम कार्यालय के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर संविधान में वर्णित कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाकर संविधान की शपथ दिलाई गई। हर्षोल्लास के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपयुक्त श्री गुप्ता नेे सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए बताया कि भारत में 26 नवंबर के दिन प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर भारतीय के लिए 26 नवंबर का दिन बड़ा ही गौरवपूर्ण दिन है क्योंकि 26 नवंबर 1949 के दिन ही भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था और यही वजह है की इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में संविधान में वर्णित कर्तव्यों, अधिकारों आदि की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि हमारा पवित्र संविधान भारत की आत्मा, लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला और प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार व समान अवसरों का संवाहक है। हम सभी को सदा याद रखना चाहिए कि संविधान केवल अधिकार नहीं देता है, बल्कि उसमें महान कर्तव्यों व अनुशासन की प्रेरणा भी है। कार्यक्रम के अगले चरण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं संविधान में वर्णित अन्य समानता से संबंधित अधिकारों के पालन की शपथ दिलाई गई। नगर निगम कार्यालय के एमआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सहायक यंत्री आदेश जैन, प्रभारी लेखाधिकारी श्रीकांत तिवारी, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सिटी मेनेजर एन यू एल एम यश रजक, योजना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, विनोद सिंह चौहान सहित नगर निगम कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *