77 वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय कटनी में शान से लहराया तिरंगा, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने किया ध्वजारोहण

कटनी। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सलामी दी।
इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र हमें संविधान में निहित मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, थाना प्रभारी एवं कार्यालय पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *