महाशिवरात्रि पर रीठी में होगी भव्य महाआरती, नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में होगा आयोजन, समिति सदस्यों ने बनाई रूपरेखा

Oplus_131072

कटनी। प्रतिवर्षों की भांति इस वर्ष भी रीठी नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित सुप्रसिद्ध नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में देवों के देव महादेव सर्वशक्तिमान महाकाल का महापर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया के लिए समिति सदस्यों ने रूपरेखा बनाई है। बताया गया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शाम सात बजे पंडित रामकेत शास्त्री जी के सानिध्य में बाबा की भव्य महाआरती की जाएगी तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति में होने के कारण अन्य धार्मिक आयोजन नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए ढोल-नगाड़े के साथ भव्य महाआरती का आयोजन रखा गया है। नगर के ऋषभ पाल, बिंजन श्रीवास, राशु कंदेले, राजेश रैकवार, संतोष गुप्ता, विजय पटेल, मुन्ना लाल बर्मन, सूरज पाल, सोनू मंजा सेन, प्रहलाद बर्मन, प्रेमलाल यादव, राजेश कंदेले, नंदकुमार अग्रवाल, विपिन तिवारी, अनुज दुबे, कन्हैया रैकवार सहित अन्य जनों धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *