पुराने कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी चोरी, ई-रिक्शा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी। कोतवाली पुलिस ने बैक्सी कंपनी के वर्कशॉप से चोरी हुए ई-रिक्शा की वारदात का खुलासा कर 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी कमल पसरीजा ने 17 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी एजेंसी के वर्कशॉप (रचना नगर, नदीपार) से रात्रि में ई-रिक्शा क्र. एमपी-21 ZC-0527 चोरी हो गया। जांच में सामने आया कि वर्कशॉप का पूर्व कर्मचारी विकास तोमर अपने साथी हर्षित रैकवार के साथ ई-रिक्शा की बैटरी और टायर बेचने की फिराक में था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वर्कशॉप की जानकारी होने के कारण उन्होंने योजना बनाकर ई-रिक्शा चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों से ई-रिक्शा, बैटरी व टायर जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *