अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दी पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रृद्धांजली

Oplus_131072

कटनी। विगत दिवस जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोष नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद पूरे देश में शोक व रोष व्याप्त है। कटनी जिले में भी कलेक्ट्रेट प्रांगण में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में एडीएम श्रीमती साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर द्वय संस्कृति शर्मा, निधि गोहल, डिप्टी कलेक्टर द्वय प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी, जिलाध्यक्ष इंजी आर के बत्रा, जिलासचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर, महामंत्री सुनील मिश्रा, वरि उपाध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, जिले के अधिकारी कर्मचारी संगठन, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियो कर्मचारियो की उपस्थिति में इस नरसंहार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निंदा की गई, तथा दो मिनिट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *