अब अनूप सिंह ठाकुर के हाथ जिले के यातायात थाने की कमान, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जारी किया आदेश, कमान संभालते ही सड़कों पर उतरे

अब अनूप सिंह ठाकुर के हाथ जिले के यातायात थाने की कमान, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जारी किया आदेश, कमान संभालते ही सड़कों पर उतरे

कटनी। जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के इरादे से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने यातायात थाने में बड़ा बदलाव करते हुए थाना प्रभारी राहुल पांडे को हटाकर उनकी जगह अनूप सिंह ठाकुर को यातायात थाने की कमान सौंप दी है। यातायात थाने में बदलाव किए जाने का यह आदेश गत शाम जारी हुआ। आदेश जारी होने के साथ ही नए थाना प्रभारी यातायात अनूप सिंह ठाकुर ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ आज सुबह उन्होंने यातायात थाने की टीम को साथ लेकर शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल माधव नगर चौराहा, मिशन चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन चौराहे एवं स्टेशन के बाहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए नए यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में सुलभ आवागमन बनाने एवं लोगों की सुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो भी आवश्यक कदम संभावित है वे उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा किए गए इस बदलाव के कारण यातयात थाने में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post