अब ई अटेंडेंस के आधार पर ही मिलेगा नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन, नवंबर माह के वेतन से शुरुआत, निगम आयुक्त ने जारी किया फरमान

कटनी। मध्य प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार अब नगर निगम में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन दिया जाएगा। इसकी शुरुआत नवंबर माह से ही कर दी जाएगी। इस संबंध में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने शासन की मंशा के अनुरूप निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जानकारी देते हुए कटनी नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश शासन के द्वारा ई अटेंडेंस प्रक्रिया अपनाने के निर्देश पूर्व में प्रदान किए गए थे। शासन की मंशा के अनुसार नगर निगम में ही अटेंडेंस को अनिवार्य करने के लिए निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने इस दिशा में निर्देश जारी किए हैं। अब नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतन भोगी हो या फिर फिक्स, उन्हें नवंबर माह के वेतन का भुगतान हे अटेंडेंस के आधार पर ही किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों से गंभीरतापूर्वक ई अटेंडेंस के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *