एनकेजे पुलिस का फ्लैग मार्च, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने सख्त कदम

कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से एनकेजे थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा की उपस्थिति में अभियान का संचालन किया।
अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की फ्रिस्किंग (तलाशी) कर उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में एनकेजे के बजरिया क्षेत्र में पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों को यह संदेश दिया गया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान और फ्लैग मार्च आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *