हेलमेट की आवश्यकता को लेकर एनकेजे पुलिस की मुहीम, दुर्गा चौक और हिरवारा में लगाया चेकप्वाइंट, जागरूकता के साथ कार्यवाही भी

कटनी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के साथ यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर आज एनकेजे पुलिस ने विशेष कार्यवाही करते हुए हिरवारा एवं दुर्गा चौक खिरहनी में चेक पॉइंट लगाए। चेक प्वाइंटों में पुलिस लोगों को हेलमेट की अनिवार्यता समझाते हुए जहां एक तरफ जागरूक करने का प्रयास कर रही थी। वहीं नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी हो रही थी।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा यातायात जागरूकता एवं हेलमेट अनिवार्यता के संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिसके तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस की टीम के द्वारा जागरूकता अभियान के साथ-साथ वाहनों की जांच कार्यवाही भी की गई। इस दौरान जहां वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें पंपलेट वितरित किए गए, वहीं जांच करते हुए लगभग आधा दर्जन ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 185 के तहत कठोर कार्यवाही भी की जो की नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए। इसके साथ ही लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है। इसकी अनदेखी पूरे परिवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *