एनकेजे पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन आरोपी हुआ गिरफ्तार

कटनी। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 63 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 34,560 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अग्रवाल का बाड़ा, मूंगाबाई कॉलोनी रोड पर एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए जमा किए हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति तीन बोरियों में शराब रखे मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राज निषाद (37 वर्ष) निवासी बाबा घाट, थाना एनकेजे, कटनी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 161 पाव देशी लाल मसाला, 160 पाव देशी प्लेन और 29 पाव गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 63 लीटर शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि रूपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक शैलेष दमोहिया, ओमशिव, आरक्षक अर्पित पटेल एवं संतोष काछी की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *