एनकेजे पुलिस ने देवराखुर्द में एक घर से बरामद किया शराब का जखीरा, 400 पाव देशी शराब सहित पकड़ा गया आरोपी

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब बेचने वालो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
पुलिस के मुताबिक गत 27 जुलाई 2025 को अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम देवराखुर्द मे सूरज यादव नाम का व्यक्ति अवैध रुप से शराब विक्रय करने हेतु घर पर शराब रखे हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति घर के आंगन में खडा मिला। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सूरज यादव पिता झल्लू यादव निवासी देवराखुर्द थाना एन.के. जे. कटनी बताया। सूरज यादव के घर के अंदर कमरे मे जाकर चैक किया गया जहा पर चार नीले रंग के थैले मिले। जिसे खुलवाकर देखा गया। जिसमे 400 पाव देशी शराब कीमती 39 हजार 500 रुपये के रखे मिले। शराब के संबंध मे वैध दस्तावेज पेश न करने पर विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अनिल यादव, प्र.आर. राजेश चौधरी, आर. अर्पित पटैल, आर. नरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *