नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर एनकेजे पुलिस की दबिश, क्षेत्र के चाकूबाजों पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, चाकू बाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सक्रियता

नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर एनकेजे पुलिस की दबिश, क्षेत्र के चाकूबाजों पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, चाकू बाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सक्रियता

कटनी। बीते कुछ समय से शहर में चाकूबाजी की घटनाएं अचानक बढ़ी हैं। अधिकतर वारदातें नशे में चूर रहने वाले युवाओं के द्वारा घटित की गई हैं। शहर में बढ़ती चाकू बाजी की घटनाओं और नशे में चूर युवाओं के द्वारा घटित किए जाने वाली वारदातों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आज एनकेजे पुलिस ने पूर्व में चाकू बाजी की घटनाएं कर चुके नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। इसके साथ ही एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर भी छापामार कार्यवाही करते हुए उन्हें सख्त लहजे में हिदायत दी।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि नशे में होने वाली चाकू बाजी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, मुख्यालय एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र में स्मैक, गांजे का अवैध व्यापार करने वालों के संदिग्ध ठिकानों में अचानक छापामार कार्यवाही की। ठिकानों की जांच करते हुए उन्हें नशे का अवैध व्यापार न करने की हिदायत भी दी गई है। इसके साथ ही चार ऐसे बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पहले चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बदमाशों के खिलाफ प्रबंधक कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडे बदमाशों और अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post