एनकेजे पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई जांच, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एनकेजे पुलिस ने आज थाना प्रभारी एसआई रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, मुख्यालय एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर पैदल मार्च किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई। वहीं, थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी टीआई एसआई रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *