ऑपरेशन मुस्कान में एनकेजे पुलिस को मिली बड़ी सफलत, लिटिल स्टार फाउंडेशन से भागी 3 नाबालिग बालिकाएं मंडला से दस्तयाब, परिजनों ने की पुलिस की सराहना

कटनी। “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने जिला मंडला से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। बालिकाओं को वापस लाकर संस्था के सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन से तीन नाबालिग बालिकाएं लापता हो गई थीं। मामले में थाना एनकेजे में अपराध क्रमांक 247/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर बालिकाओं की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार हिरवारा एवं आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। पुलिस द्वारा कौड़िया, गातखेड़ा, निवार रोड, बिलायतकला रोड और कटनी रोड सहित विभिन्न मार्गों पर जांच की गई। साथ ही कटनी जंक्शन, मुरवारा, कटनी साउथ, झलवाड़ा एवं कटंगीकला रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस टीम ने जिला मंडला के निवास क्षेत्र से तीनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इसके बाद उन्हें थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत लिटिल स्टार फाउंडेशन को सुपुर्द किया गया। बालिकाओं के सुरक्षित मिलने पर संस्था प्रबंधन एवं परिजनों ने एनकेजे पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, सहायक उप निरीक्षक केवल उइके, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सोनी, मुरलीधर, कुलदीप, शैलेश दमोहिया, आरिफ हुसैन, नरेन्द्र टेकाम, सुजीत रजक, सरोज गायकवाड़, सोनू कहार, सरस्वती बर्मन, आनंद तिवारी, धुरेन्द्र यादव तथा साइबर सेल टीम के अजय शंकर साकेत, अमित श्रीपाल, सत्येंद्र राजपूत, शुभम गौतम एवं चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *