एनकेजे पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सुरक्षित सौंपा

Oplus_16908288

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एनकेजे पुलिस को दो नाबालिग बालिकाओं की तलाश में सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार थाना एनकेजे में दर्ज अपराध क्रमांक 487/26 एवं 500/26, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दोनों नाबालिग बालिकाओं की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और मोबाइल लोकेशन की मदद से लगातार पतासाजी की।
जांच के दौरान एक बालिका को जबलपुर (मध्य प्रदेश) और दूसरी को मुजफ्फरपुर (बिहार) से दस्तयाब किया गया। दोनों को थाना एनकेजे लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। बालिकाओं के मिलने पर उनके परिजनों ने एनकेजे पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत एवं लापता बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। दस्तयाबी में प्रभारी इंचार्ज सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उइके, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मिश्रा, आशीष शुक्ला, महिला आरक्षक अस्विता ग्वालवंशी, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, महिला आरक्षक वंदना पथरिया, आरक्षक अर्पित पटेल तथा साइबर सेल से शुभम गौतम, अजय साकेत और दीपक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *