बडखेरा में उपद्रव मचाते युवक को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Oplus_16908288

बडखेरा में उपद्रव मचाते युवक को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने क्षेत्र में उपद्रव करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को उपद्रव करने के मामले में मनीष खंपरिया (35) पिता ओमप्रकाश खंपरिया, निवासी बड़खेरा, चौकी निवार, थाना माधवनगर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अंकित दुबे, अरविंद एवं वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मिशन 2027🌟 बीजेपी में अपनी पकड़ मज़बूत बनाने महापौर जनता के पैसों से लगवाएंगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा?, छपरवाह पार्क में होगी स्थापना?, जनता के पैसों पर विकास छोड़ चुनावी एजेंडा सेट?…