किराना व्यापारी संघ कटनी की नई जिला कार्यकारिणी गठित, अतुल सचदेवा बने अध्यक्ष, संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने लिया संकल्प

कटनी। किराना व्यापारी संघ जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन ट्रस्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद सचदेवा ने की। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अतुल सचदेवा को जिला अध्यक्ष, मयंक कस्तवार (सोनू) को सचिव तथा श्री संजय बरसैंया को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल सचदेवा ने कहा कि किराना व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाकर प्रत्येक व्यापारी के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों से सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील की। बैठक में पंकज त्रिसोलिया, आशीष कंदले, विपुल कोटक, राजू पोपटानी, संजय बेबू चौदहा, भीम लोहानी, नारायणदास हरचंदानी, अखिलेश पुरवार, संदीप श्रीचंदानी, गोपाल फेरवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *