गाताखेड़ा के पास बेख़ौफ़ बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा, युवक को पीटकर बाइक और मोबाइल की लूट, घात लगाकर तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

गाताखेड़ा के पास बेख़ौफ़ बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा, युवक को पीटकर बाइक और मोबाइल की लूट, घात लगाकर तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

कटनी। जिला मुख्यालय से सटे एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गाताखेड़ा मुख्यमार्ग पर एक बाइक सवार युवक से मारपीट करते हुए लूट की घटना सामने आई है। मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना ने शहर में देखो होते बदमाशों और बढ़ते अपराधों की तरफ इशारा किया है, इस घटना के कारण क्षेत्र में दहशत है। बीते दिनों एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले नर्मदा वेयरहाउस गाताखेड़ा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल व कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रास्ते में घेरकर की बेरहमी से मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हीरापुर कोड़िया निवासी अभिषेक रजक (पिता कमलेश रजक, उम्र 23 वर्ष) बीते 9 जून की रात करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गाताखेड़ा की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान नर्मदा वेयरहाउस के पास घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, तीनों बदमाशों ने एक राय होकर अभिषेक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
सवा लाख का मशरूका लेकर भागे बदमाश
युवक को लहूलुहान करने के बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका सारा सामान छीनने लगे। बदमाश पीड़ित अभिषेक की विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत करीब 22,000 रुपये) और उसकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 21 MR 1887, कीमत करीब 90,000 रुपये लूटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।
मामला दर्ज
वारदात के बाद सहमे पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। एनकेजे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़ित अभिषेक रजक की शिकायत पर अज्ञात तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 309(4) व 309(6), 126(2), 296(बी), 351(3), 61(2) बीएनएस के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खेल शुरू🌟 कन्हवारा के शंकर चौक तालाब में फिर शुरू हुआ अवैध उत्खनन का खेल, रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रकों की आवाजाही से ग्रामीण त्रस्त, तालाब से निकाले जा रहे काले पत्थर, पहले हो चुकी है बड़ी घटना