दूसरे की कोयला साइट को अपना बताकर हड़प लिए लगभग डेढ़ करोड़, कैमोर निवासी नटवरलाल का अनोखा खेल, झारखंड की कंपनी को लगाया चूना, ठगी के बाद नटवरलाल फुर्र

कटनी। एक कंपनी को अच्छी क्वालिटी का कोयला बेचने का दावा करते हुए कटनी जिले के कैमोर निवासी एक युवक ने ऐसा झांसा दिया कि कंपनी अब उसकी तलाश में दर दर भटक रही है। लगभग डेढ़ लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए कंपनी के संचालक शातिर नटवरलाल को तलाशते हुए जब उस कोयले की साइट पर पहुंचे जिसे नटवरलाल ने अपना बताया तो वहां वास्तविक मालिक से मुलाकात होने के बाद उनके होश उड़ गए। कंपनी संचालकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ों की धोखाधड़ी के इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है।
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि कैमोर रपटा लाल नगर निवासी विवेक शुक्ला पिता राम नरेश शुक्ला ने झारखंड रांची के हरसिंग रोड बारियातू स्थित राय एंक्लेव के संचालक 42 वर्षीय प्रवीण कुमार पिता नरेश प्रसाद को बेहतर क्वालिटी का कोयला उपलब्ध करने के लिए संपर्क किया। मुलाकात के दौरान ठग विवेक शुक्ला ने राय एंक्लेव के संचालक को अपना परिचय एक कोयला व्यापारी के तौर पर दिया।
दूसरे की साइट दिखाकर किया सौदा
विवेक की बातों में आकर जब कंपनी संचालक प्रवीण उसकी कोयला साइट देखने पहुंचा तो उसने सिंगरौली स्थित एक कोयला साइट को दिखाते हुए यह कहा कि यह साइट उसकी है और यही से उसे कोयला भेजा जाएगा। उसकी बातों में आकर 29/ 10 /2024 की शाम 4 बजे से लेकर 25/ 11/ 2024 की दोपहर 2 बजे के बीच तीन बार में राय एंक्लेव के संचालक प्रवीण कुमार ने कैमोर निवासी ठग विवेक शुक्ला को 1 करोड़ 40 लख रुपए की रकम ऑनलाइन पेमेंट की।
रुपए लेने के बाद हुआ फरार
ऑनलाइन 1 करोड़ 40 लाख रुपए प्राप्त हो जाने के ठग विवेक ने कंपनी संचालक का फोन उठाना ही बंद कर दिया। विवेक न तो फोन उठा रहा था और न ही कोयले की सप्लाई दे रहा था। इस बात से परेशान होकर कंपनी संचालक जब उस साइट पर पहुंचे जहां विवेक ने उनको घुमाते हुए यह कहा था कि यह उनकी साइट है, वहां पर कोयला साइट के वास्तविक मालिक से मुलाकात होने के बाद उनके होश उड़ गए।
जांच में दो और नाम आए सामने
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब मामले की तख्ती से शुरू की तो यह बात सामने आई की झारखंड की कंपनी से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने वाले विवेक शुक्ला ने रिंग रोड कर्बिया चौक सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़ निवासी मयंक अग्रवाल एवं अमन अग्रवाल को प्राप्त एक करोड़ 40 लाख रुपए में से 80 लाख रुपए की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। धोखाधड़ी के इस मामले में विवेक के साथ शामिल होने की आशंका सामने आने के बाद कैमूर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4), 338, 336( 3), 340, 340 (2), 61 (2), 3( 5) एनबीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीनों ही आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।








