मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था ने फलदार, छायादार एवं औषधि युक्त पौधों का किया रोपण, पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

कटनी। मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था और जन परिषद महिला विंग इकाई कटनी के द्वारा जागृति पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापिका सचिव और जन परिषद महिला विंग की जिला अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर उमा निगम को मोतियों की माला पहनाकर एंव शॉल पहनाकर स्वागत किया गया एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निरंजन पंजवानी का स्वागत किया गया। डॉ उमा निगम की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र गौतम के द्वारा किया गया।
एक पौधा मां के नाम” और अपने पूर्वजों के नाम लगाया गया। फलदार पौधों में आंवला, आम, जामुन एवं छायादार पेड़ों में पीपल, नीम के अलावा लगभग 21 पौधों को आज जागृति पार्क में रोपित किया गया। उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। हरियाली तीज के अवसर पर हरियाली से भरपूर और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले जागृति पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों को कई बीमारियों से बचाने एवं स्वस्थ रखने का कार्य जागृति पार्क कर रहा है। मुस्कान फाउंडेशन के समस्त महिला मंडल के द्वारा आज जागृति पार्क में पौधारोपण किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *