मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने यशोदा बाई माध्यमिक विद्यालय में हिन्दू नव वर्ष एवं प्रवेश उत्सव पर बच्चों को शिक्षण सामग्री की भेंट

Oplus_131072

कटनी। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि पर्व पर यशोदा बाई शासकीय माध्यमिक शाला कटनी में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती दुर्गा की स्तुति करके की गई। यशोदा बाई माध्यमिक स्कूल में बच्चों को चित्रकला सामग्री भेंट की गई। मंजूषा गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में नया सत्र की शुरुआत और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल से की जाती है, इसी अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। यह आयोजन प्रधान अध्यापक मंगल दिन पटेल के मार्गदर्शन में  किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिज्ञा चौधरी, द्वितीय स्थान समर चौधरी, तृतीय स्थान शशि चौधरी और सांत्वना पुरस्कार में राधे रहे। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। समाज सेवी मंजूषा गौतम और संस्था के समस्त पदाधिकारीयों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं चित्रकला सामग्री उपलब्ध कराई। यशोदा बाई माध्यमिक विद्यालय की समस्त स्टाफ का सहयोग प्रदान रहा। श्रीमती राजेश्वरी सिंह, श्रीमती मंजू सोनी, किरण अग्रवाल, सुश्री रीना जायसवाल, रही। इस आयोजन में संस्था पदाधिकारी समा्ट गौतम, जया पाठक, काजल पंजवानी, गौरी शर्मा, सृष्टि गर्ग, दीपा शर्मा एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *