आधी रात को भी जुटे नगर निगम कर्मी राजस्व वसूली के काम में, सुभाष चौक स्थित स्लॉट में अभी भी जारी है राजस्व जमा कराने का क्रम, राजस्व अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

कटनी।।नगर निगम द्वारा शनिवार को आयोजित लोक अदालत शिविर में नागरिकों को विशेष सुविधाएं मुहैया कराते हुए जगह-जगह पर स्टॉल लगाए गए थे। सुबह से नगर निगम की राजस्व टीम स्टालों में मौजूद रहकर राजस्व जमा करने के काम में छूट गई थी जिसका सिलसिला देर रात तक निरंतर जारी है। ताज तस्वीर रात 11:30 बजे की सामने आई है इस दौरान भी राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अपनी पूरी टीम के साथ सुभाष चौक स्थित नगर निगम के स्टाल में मौजूद रहे। आज की सिविल में नगर निगम की राजस्व टीम ने रिकॉर्ड वसूली की है।
निगम की ओर से की गई व्यवस्थाओं के कारण करदाताओं को न तो भीड़ का सामना करना पड़ रहा है और न ही किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न हो हुई। लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए देव रात तक बकाया कर जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अपनी टीम के साथ फील्ड पर तैनात दिखे और लोगों से बकाया कर जमा कराने की लगातार अपील करते रहे।।शिविर में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों की सक्रियता के चलते बड़ी संख्या में नागरिक लोक अदालत की छूट योजना का लाभ उठाते हुए समय पर अपने करों का भुगतान देर रात तक कर रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *