नगर निगम ने छपरवाह में विधायक श्री पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया कार्यक्रम, विधायक, महापौर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

नगर निगम ने छपरवाह में विधायक श्री पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया कार्यक्रम, विधायक, महापौर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

कटनी। जल ही जीवन है’ के शाश्वत सिद्धांत को धरातल पर चरितार्थ करते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सोमवार प्रातः मंगलनगर स्थित छपरवाह नदी घाट पर श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, मेयर इन काउन्सिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद संतोष शुक्ला, शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, राजेश भास्कर, अवकाश जायसवाल, विनोद लाला भुट्टू, गोविंद चावला, लव साहू, श्रीमती शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, शीला सोनी, संजू जीवन चौधरी, भाजपा नेता मनीष दुबे, आशीष गुप्ता, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।
दिया अनुकरणीय संदेश
गंगा दशमी के पर्व पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की सहभागिता से छपरवाह नदी के घाट की सफाई, एवं सौंदर्यीकरण हेतु सामूहिक श्रमदान कर ‘जल बचाओ-अभियान’ को जनांदोलन का रूप देते हुए नदी एवं घाट के किनारे व्याप्त पूजन सामग्री, शिल्ट, एवं अन्य अपशिष्ट को मानव श्रृंखला बनाकर तसला के माध्यम से पूजा सामग्री संग्रहण वाहन में एकत्रित कर जल स्त्रोंतो की स्वच्छता का अनुकरणीय संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि भू-जल स्तर बढ़ाने एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना था। श्रमदान कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि श्री पाठक एवं उपस्थि जनों द्वारा जल स्त्रोत पूजन एवं दीपमाला सजाकर गंगा आरती की जाकर नगरवायिों के सुख समृ़िद्ध की कामना की गई।
आज संवारेंगे तो संवरेगा कल
स्वच्छता एवं जल संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में जल स्रोतों का संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नागरिकों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनने का आह्वान किया। श्री पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि यदि आज जल स्रोतों को संरक्षित एवं संवर्धित किया जाएगा, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध हो सकेगा। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर भावपूर्ण शब्दों में कहा कि “यदि हम आज संवारेंगे, तो निश्चित ही हमारा कल संवरेगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान सुरक्षित भविष्य का संकल्प
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थ्ति जनों को गंगा दशहरा की शुभकानाएं देकर जल गंगा संवर्धन अभियान को आनें वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प बताते हुए कहा कि नदियां लोगों के जीवन का आधार है। नदियां हमारी संस्कृति की धमनियां हैं। यदि आज हमने नदी को साफ नहीं किया तो कल हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। महापौर ने अपने उद्बोधन के माध्यम से नागरिकों से जल स्त्रोतों को साफ एवं स्वच्छ रखने में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी नें शासन निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्रदान करते हुए जनसमुदाय से इस अभियान में जुड़नें का आग्रह किया। जबकि निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निगम प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए नागरिकों से जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
निगमायुक्त ने जानकारी दी कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ अंतर्गत नगर के सभी प्रमुख जल स्रोतों, तालाबों एवं नदियों के संरक्षण हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई गई है। मानसून से पूर्व सभी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेजी से जारी है ताकि भू-जल रिचार्ज बढ़े और भविष्य में जल संकट की स्थिति निर्मित न हो। कार्यक्रम समापन के पूर्व मुख्य अतिथिसंजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा किया गया वहीं अभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

कटनी के स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक का रेस्क्यू कार्य जारी, कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, रात में भी जारी रेस्क्यू अभियान