नगर निगम और यातायात की संयुक्त टीम में बाजार को व्यवस्थित कराने आज फिर की कवायत, थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्यवाही

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस  लगातार आगामी होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए विगत 2-3 दिनों से शहर एवं बाजार क्षेत्र में चाय ठेला, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं त्योहारी सीजन में शहर एवं बाजार क्षेत्र में आमजन को सुरक्षित एवं सुलभ यातायात उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात टीम एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कपड़ा बाजार, रूई बाजार, सराफा बाजार, कारगिल चौक, खोबा मंडी में स्थानीय लोगों, दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए आगामी भविष्य में पुनः इस प्रकार का अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई। साथ ही आगामी दिनों में इस प्रकार का अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने कि भी समझाइश दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *