कटाए घाट रिवर फ्रंट विकास कार्यों, सुरम्य पार्क की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश नागरिकों की सुविधा, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक उपयोगिता को देखते हुए कराएं विकास कार्य

कटाए घाट रिवर फ्रंट विकास कार्यों, सुरम्य पार्क की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश नागरिकों की सुविधा, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक उपयोगिता को देखते हुए कराएं विकास कार्य

कटनी। नगर के सार्वजनिक स्थलों को आधुनिक, आकर्षक और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को कटाए घाट रिवर फ्रंट के विकास कार्यों, सुरम्य पार्क की व्यवस्थाओं जगन्नाथ चौक में कराए जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिवर फ्रंट में स्वास्थ्य और मनोरंजन का संगम
अमृत योजना के तहत कटनी नदी के किनारे विकसित किए जा रहे रिवर फ्रंट के पिचिंग, पाथ-वे, रेलिंग, गार्डन एवं बैठक व्यवस्था की प्रगति का जायजा लिया गया। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक संरचना और हरित वातावरण को ध्यान में रखते हुए यहां योगाभ्यास एवं ओपन जिम की सुविधा विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके अतिरिक्त स्थल पर नागरिकों के बैठने के लिए आकर्षक व्यवस्था, व्यापक पौधारोपण और समुचित प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
निगमायुक्त ने पिचिंग कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करने और समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए गए।
सुरम्य पार्क को मिलेगा नया स्वरूप
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पार्क को अधिक आकर्षक बनाने एवं नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था हेतु कलरफुल बेंच लगाने, पेड़ों पर रंगीन के अपेक्षा नेचुरल कलर करने, झील की सफाई कर उसे प्राकृतिक स्वरूप देने और फिश पॉन्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही टूटे हुए पेवर ब्लॉक की मरम्मत और पूरे परिसर में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि शाम के समय भी नागरिक यहां सुरक्षित रूप से समय बिता सकें।
सौंदर्यीकरण के साथ उपयोगिता पर विशेष फोकस
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित न होकर नागरिकों के लिए लंबे समय तक सुरक्षित, सुविधाजनक और उपयोगी होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कटाए घाट क्षेत्र को शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।
जगन्नाथ चौक का होगा सौंदर्यीकरण
जगन्नाथ चौक में कटनी नदी पुल के पास विधायक निधि से विकसित किए जाने वाले रिक्त स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा से निगमायुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री संजय मिश्रा, मोना करेरा, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

कटाए घाट रिवर फ्रंट विकास कार्यों, सुरम्य पार्क की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश नागरिकों की सुविधा, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक उपयोगिता को देखते हुए कराएं विकास कार्य

🌟लागा वर्दी में दाग?🌟 एक और संगीन आरोपों से घिरी सीएसपी?, हड़प ली आरोपी की जमीन?, आई जी ने शुरू कराई जांच, देश में पहली बार आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल, जांच के घेरे में विवेचना, न्यायालय में पहुंचा परिवाद