कटनी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो रही एमपीपीएससी परीक्षा, प्रथम पाली में 1058 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

कटनी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो रही एमपीपीएससी परीक्षा, प्रथम पाली में 1058 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

कटनी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को कटनी जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।
जिले में कुल 1401 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से प्रथम पाली में 1058 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी हेतु आयोग द्वारा नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार भार्गव ने सभी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा भी केंद्रों का सतत निरीक्षण किया गया।
केंद्रवार परीक्षार्थियों का विवरण
परीक्षा केंद्र शासकीय गर्ल्स कॉलेज में 300, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में 450,शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 360 और शासकीय तिलक कॉलेज में 291 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र मिला है।
इन सभी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भी सख्त इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟अनदेखी🌟 शहर का हृदय स्थल मिशन चौक बदबू और जानवरों के खून से सना, मुख्यमंत्री के निर्देश रद्दी की टोकरी में, ईश्वरी पूरा वार्ड मीट मार्केट के रहवासियों ने की लिखित शिकायत, बोले पहले भी उपज चुका तनाव…