जनकल्याण शिविर में सांसद वी.डी. शर्मा और विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सुनेंगे जनता की समस्याएँ, 15 जून को कैमोर नगर परिषद परिसर में होगा आयोजन

जनकल्याण शिविर में सांसद वी.डी. शर्मा और विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सुनेंगे जनता की समस्याएँ, 15 जून को कैमोर नगर परिषद परिसर में होगा आयोजन

कटनी। कैमोर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर परिषद कैमोर परिसर में 15 जून 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे से भव्य जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर में नागरिकों को अपनी समस्याएँ सुझाव एवं विकास से जुड़े मुद्दे सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर अध्यक्षता करेंगी जबकि उपाध्यक्ष संतोष केवट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद प्रशासन द्वारा शिविर की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। जनकल्याण शिविर भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है जहाँ जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। वहीं सांसद वी.डी. शर्मा की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त होगी। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुँचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें तथा क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post