सांसद खेल महोत्सव भोजन बना खिलाड़ियों के लिए जानलेवा, दूषित खाना खाने से 8 बच्चे बीमार, पन्ना से कटनी लाएगए बच्चे, जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी। पिछले एक महीने से चल रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन गत दिवस पन्ना जिला मुख्यालय में किया गया। सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के का दुश्मन उनका भोजन बन गया। इस दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। बच्चों को दिए गए दूषित भोजन से 8 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी तो इस घटना से हड़कम्प मच गया है। आनन फानन में सभी बच्चों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सांसद खेल महोत्सव में कटनी जिले से लगभग आधा सैकड़ा बच्चे पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में सम्मिलित होने गए थे। इस दौरान यहां बच्चों को दूषित खाना वितरित किया गया। जिसके सेवन से 8 बच्चों की हालत बिगड़ गई। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बच्चों को तत्काल एम्बुलेंस से कटनी लाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें भर्ती कराते हुए इलाज किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करने से पूर्व खिलाड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। आनन फानन में महोत्सव तो आयोजित कर लिया गया मगर खिलाड़ियों की सुविधा का कोई ख्याल नहीं रखा गया। पूरे महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा गया, जिसके परिणाम स्वरुप समापन के दिन बच्चों की हालत बिगड़ गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *