मोनी जैसवानी बने विहिप बजरंग दल के नगर अध्यक्ष, कटनी में विश्व हिंदू परिषद की छहमासिक बैठक संपन्न, 50 हजार नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य
कटनी। विश्व हिंदू परिषद की छहमासिक कार्ययोजना बैठक सोमवार को कटनी नगर स्थित सत्यम मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में विगत छह माह में संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी समय में संगठन के कार्यों को प्रभावित अंग से संचालित करने के उद्देश्य से नवीन दायित्व सौंपे गए। ऊर्जावान समाजसेवी मनी जवानी को बजरंग दल का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शुभम शुक्ला, कान्हा सोनी, शानू ठाकुर को जिला संयोजक, ओम ताम्रकार को नगर संयोजक, सत्यम गर्ग, कृष्णा तिवारी को नगर सहसंयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस, हिंदू हित चिंतक अभियान, शौर्य दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि आगामी समय में प्रत्येक ग्राम समिति स्तर पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया जाएगा तथा जिले में 100 से अधिक नई समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने वाले संगठन के महापर्व हित चिंतक अभियान को लेकर भी रणनीति बनाई गई। अभियान के माध्यम से 50 हजार से अधिक नए कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, ताकि वे संगठन के माध्यम से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। बैठक में जिले के संपर्क अधिकारी के रूप में प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सागर गुप्ता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इसके अलावा प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे, जिला अध्यक्ष लखन साहू, जिला उपाध्यक्ष अरुण राय एवं उषा पांडेय मंचासीन रहे। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्णयों से संगठन आगामी समय में समाज के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।