ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका हुई सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी, निवार पुलिस की मेहनत लाई रंग
कटनी। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुम हुई एक नाबालिग बालिका को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2026 को फरियादिया संजी बाई (पति सुशील कोल), निवासी निवार पहाड़ी, थाना माधवनगर ने चौकी निवार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
जांच के दौरान अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के मिलने से परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष, आरक्षक गौरव, अरविंद कुशवाहा एवं बकिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








