गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां

कटनी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा बालिका को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे की टीम द्वारा की गई।
पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर 2025 को फरियादिया लक्ष्मी बाई (उम्र 40 वर्ष) निवासी निवार पहाड़ी, थाना माधवनगर ने चौकी निवार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 10 माह की पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने 4 मई 2026 को बालिका को राजस्थान के डूंगरपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, आरक्षक मनीष असैया एवं अरविंद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *