जम्मू-कटरा से सकुशल मिला गुमशुदा बालक, निवार पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Oplus_16908288

कटनी। चौकी निवार पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए करीब चार महीने से गुमशुदा बालक को जम्मू-कटरा से सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालक को कटनी लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत की मुस्कान लौट आई।
पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना माधवनगर में अपने पुत्र के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। चौकी निवार पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार पतासाजी करने के साथ तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से बालक की तलाश की जा रही थी। लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को सफलता मिली और 18 सितंबर 2026 को बालक को जम्मू-कटरा से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित कटनी लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। बालक की तलाश और दस्तयाबी में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ, आरक्षक अजय शंकर एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *