बहोरीबंद से लापता हुई नाबालिगा कौशाम्बी में मिली, बहोरीबंद पुलिस ने दस्तयाब कर पहुंचाया सुरक्षित घर

कटनी। मुस्कान विशेष अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की है।
आप को बता दें की मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा 1 नवंबर से 30 नवंबर 25 तक मुस्कान विशेष अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु. अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम के व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च 25 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17साल 7 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है। रिपोर्ट पर बहोरीबंद पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया। विवेचना के दौरान आज 13 नवंबर 25 को अपह्ता की दस्तयाबी कोसली हरियाणा से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपह्ता के माता पिता उसे घर का काम न करने की बात से नाराज होते थे जिस कारण वह नाराज होकर बिना बताये घर से चली गई थी। नाबालिग गुमशुदा की दस्तयाबी मे निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उनि. धनजंय पाण्डेय, सउनि. मोनेन्द्र सिह, म.प्र.आर. वंदना उईके, आर अतुल श्रीवास्तव, कोमल सिह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *