मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को, सेवा, समरसता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश

कटनी। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। यह पावन दिवस मानवता में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कटनी के माधव नगर स्थित संत निरंकारी भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी संयोजक महात्मा राजकुमार हेमनानी द्वारा दी गई। वहीं, मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-2 में आयोजित होगा, जहाँ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम का अनुभव करेंगे।
रक्तदान शिविर, सेवा का महायज्ञ
दिल्ली के मुख्य आयोजन स्थल पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की टीम अपनी सेवाएं देंगी। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में हजारों श्रद्धालु रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर देश और विदेश की विभिन्न शाखाओं में भी श्रद्धालु एकत्रित होकर सत्संग एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मानव एकता का संदेश प्रसारित करेंगे। यह दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने अपने जीवन से सेवा, समर्पण और मानवता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। संत निरंकारी मिशन पिछले चार दशकों से रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। मिशन का मुंबई स्थित ब्लड बैंक भी निरंतर मानव सेवा में सक्रिय है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता को एक सूत्र में पिरोने और सेवा, प्रेम एवं सद्भाव की भावना को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *