महंगाई भत्ता और रसोईया बहनों के मानदेय भुगतान सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण को लेकर 4 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से शाम 5 बजे सौंपा जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी नियमित कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, स्थायी कर्मी, अंशकालीन कर्मचारी, रसोईया बहनें एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने तथा रसोईया बहनों को मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का निराकरण शामिल है। संघ द्वारा शासन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित कर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है।
संघ पदाधिकारियों ने जिले के समस्त संबंधित कर्मचारियों से अपील की है कि वे 4 नवंबर को शाम 5 बजे आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करें। इस कार्यक्रम में संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम सहित मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, सदानंद कोल, राकेश जसूजा, धर्मेंद्र राज, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश पौराणिक, हरीश बेन, मनोज दहिया, संदीप गुप्ता, रामनरेश यादव, तेजभान, जितेंद्र मिश्रा, सुजीत शुक्ला, बाबूलाल अहिरवार, रामवतार विश्वकर्मा, बलराम सिंह, शत्रुघन यादव, शकुन उसरेठे, जमुना महतो, अर्चना सेन, रत्ना ठाकुर, अमृत लाल दुबे, राजेश विश्वकर्मा, प्रभु द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने कर्मचारियों से सहभागिता की अपील की है।