कल 5 मई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई, एक ही स्थान पर होगा समाधान, सुबह 11 से डेढ़ बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी सुनवाई

कल 5 मई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई, एक ही स्थान पर होगा समाधान, सुबह 11 से डेढ़ बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी सुनवाई

कटनी। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होनी वाली महापौर जनसुनवाई लगातार लोगों के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है।इस पहल के माध्यम से आमजन को अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक सरल और सहज होती जा रही है।
5 मई को फिर आयोजित होगी जनसुनवाई
नगर निगम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही इस पहल के अंतर्गत 5 मई, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर उपस्थित हो सकते हैं।
महापौर के समक्ष सीधे रख सकेंगे अपनी समस्या
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इससे शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
एक ही मंच पर मिलेगा समाधान
जनसुनवाई में संबंधित शाखाओं के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों पर मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जा सकेंगे। इस व्यवस्था से नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर समाधान की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव होगा, उन्हें मौके पर ही हल किया जाएगा।
समाधान की प्रक्रिया में आई तेजी
जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों के निराकरण में तेजी आई है। प्राप्त आवेदनों पर तत्काल मॉनिटरिंग और फॉलोअप की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे लंबित मामलों में भी शीघ्र प्रगति सुनिश्चित हो रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post