महापौर की नगरवासियों से अपील, स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अव्वल स्थान दिलाने हर नागरिक दर्ज करे सकारात्मक फीडबैक

कटनी। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगरीय क्षेत्र के निवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण एप के माध्यम से सकारात्मक फीडबैक देकर कटनी शहर को अव्वल स्थान दिलाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिये नागरिकों से फीडबैक लेने का कार्य प्रारंभ हो गया है और जल्दी ही स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम भी कटनी आने वाली है। महापौर ने शहर के प्रत्येक नागरिक से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने घरों एवं आस पास के क्षेत्रों में साफ सफाई रखने तथा क्यूआर कोड और मोबाइल ऐप की सहायता से स्वच्छता सर्वेक्षण में पॉजिटिव फीडबैक देने का अनुरोध किया है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में कटनी शहर अव्वल स्थान हासिल कर नई पहचान बना सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *