सेवा संकल्प अभियान में महापौर श्रीमती सूरी की अनोखी पहल, निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, गुरुवार को कटनी सिटी मॉल में दोपहर 12 बजे होगी विशेष स्क्रीनिंग, विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

कटनी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की दिशा में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने एक अनोखी पहल की है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन गुरुवार, 08 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्टाफ सामूहिक रूप से फिल्म का अवलोकन करेंगे।
मनोरंजन के साथ संस्कार और सकारात्मक संदेश
महापौर प्रीति सूरी की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, साहस और मानवीय मूल्यों से परिचित कराना है। फिल्म के माध्यम से बच्चों तक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
कटनी में पहली बार ऐसा आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि कटनी में पहली बार नगर निगम के स्कूलों के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के लिए इस प्रकार की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है।
महापौर प्रीति संजीव सूरी का मानना है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, सकारात्मक सोच, साहस, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों का विकास भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और प्रेरणादायी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है। फिल्म के माध्यम से उन्हें मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *