महापौर श्रीमती सूरी ने किया मेयर-इन-काउंसिल का पुनर्गठन, पार्षद उमेन्द्र कुमार अहिरवार ओमी को बनाया जल कार्य तथा सीवरेज विभाग का प्रभारी सदस्य

कटनी। नगर निगम के विभागीय कार्यों के सुचारू संपादन एवं नगर विकास को दृष्टिगत रखते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने असाधारण राजपत्र क्रमांक 6 के निर्देशों के अंतर्गत तथा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 (3) का उपयोग करते हुए मेयर-इन-काउंसिल का पुनर्गठन कर राम मनोहर लोहिया वार्ड के पार्षद उमेन्द्र कुमार अहिरवार ओमी को जल कार्य तथा सीवरेज विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया है।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि जनहित के कार्यों को सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से करवाने हेतु मेयर इन काउंसिल का पुनर्गठन, संशोधन किया गया है। उल्लेखनीय है कि महापौर द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इसी नियम के अंतर्गत बनाये गए मध्यप्रदेश नगर पालिका मेयर इन काउंसिल, प्रेसिडेंट इन काउंसिल के कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1998 के नियम 3 के अधीन मेयर इन काउंसिल का गठन किया गया था। उक्त गठित समिति में सामान्य प्रशासन विभाग में प्रभारी प्रीति संजीव सूरी, लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग में प्रभारी रमेश सोनी, वित्त एवं लेखा विभाग में प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में प्रभारी सुमन राजू माखीजा, यातायात एवं परिवहन विभाग में प्रभारी तुलसा गुलाब बेन, योजना सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग मे प्रभारी बीना संजू बैनर्जी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग में प्रभारी सुभाष शिब्बू साहू, शहरी गरीबी उपशमन विभाग में प्रभारी जयनारायण निषाद तथा राजस्व विभाग में प्रभारी गोविंद चावला को नियुक्त किया गया था।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *