महापौर श्रीमती सूरी ने काली माता मंदिर में पूजा अर्चन कर लिया माता का आशीर्वाद, पार्षदों एवं श्रद्धालुओं के साथ मिलकर किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण

कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी गुरुवार को निगम पार्षदों के साथ राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित काली मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुई। महापौर ने माता के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर नगर विकास एवं नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार सहित अन्य जन मौजूद रहे।
महापौर श्रीमती सूरी ने पूजन अर्चन उपरांत यहां उपस्थित नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान करते हुए उपस्थित जनों के साथ बैठकर माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा व सेवा भावना और भी मजबूत होती है। इस दौरान श्रद्धालु संध्या प्रजापति, शशि प्रजापति, सीता प्रजापति, राजकुमारी प्रजापति, अशोक, सियाराम, नेमचंद, बबलू, शंकर, विनोद प्रजापति सहित अन्य जन मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *