महापौर और पार्षदों ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की मातृ शक्तियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, रक्षा सूत्र बांधकर दी अग्रिम शुभकामनाए

कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद जनप्रतिनिधियों के साथ भाई बहन के अपार स्नेह प्रेम के प्रतीक आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन की माताओं के साथ मनाया।
आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर बुधवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन से आई माताओं ने महापौर श्रीमती सूरी सहित उपस्थित सभी पार्षद जनप्रतिनिधियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और मिष्ठान प्रदान कर आत्मीय स्नेह का शुभ संदेश देते हुए रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का महत्व बताया।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व भगवान के द्वारा भेजा गया रक्षा सूत्र है, जिससे हमारी आत्माओं की रक्षा होती है, चाहे वह बहन हो अथवा भाई।
तत्पश्चात् महापौर श्रीमती सूरी ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन की माताओं को भी तिलक लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाए प्रेषित की गई। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महापौर श्रीमति सूरी ने सभी महिला पार्षद साथियों के साथ स्नेह और खुशियां साझा कर रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की।
त्योहार हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ते है : महापौर
महापौर श्रीमति सूरी ने कहा की त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है ये हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ते हैं। त्योहारों के माध्यम से ही हम अपने समाज की विविधता और एकता का अनुभव करते हैं।आपसी भाईचारा व रिश्तों की यह परम्परा जीवन पर्यंत बनी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *