शनि जयंती पर हुआ शनि देव महाराज का मस्तकाभिषेक एवं विशेष पूजन, हीरागंज शनि देव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न

कटनी। शनि जयंती, शनि अमावस्या, बट सावित्री व्रत एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हीरागंज स्थित शनि देव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शनि देव एवं भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुराग चौकसे ‘मोंटी’, सचिव रूपेश पांडे, महामंत्री चंद्रभान ‘गुड्डू’ गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र ताम्रकार, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सोनी, गोपी साहू, स्वप्नेश चौरसिया, गुड्डा मिश्रा एवं महेश शर्मा सहित वार्डवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।
शनि देव मंदिर के इतिहास के संबंध में राकेश जैन ‘कक्का’ ने बताया कि वर्ष 2005 में समाजसेवी जगदीश शर्मा द्वारा भगवान शनि देव की प्रतिमा प्रदान की गई थी। इसके बाद स्व. वीरेंद्र ताम्रकार, बिज्जू वर्मा, अनुराग बजाज, पूर्व पार्षद रज्जन जैन, अनिल जायसवाल, अशोक ताम्रकार सहित वार्डवासियों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना की गई। शनि अमावस्या के दिन सबसे पहले राकेश जैन ‘कक्का’ द्वारा भगवान शनि देव को तेल अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्वर्गीय राजू सेन को पंडा नियुक्त किया गया था तथा वार्डवासियों के सहयोग से प्रारंभिक चबूतरे का निर्माण कराया गया। वर्ष 2011-12 में ओवरब्रिज निर्माण के बाद यहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती गई और मंदिर की लोकप्रियता पूरे नगर में फैल गई। शनिवार को शनि अमावस्या के अवसर पर सुबह 5 बजे भगवान शनि देव महाराज का मस्तकाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। दिनभर श्रद्धालुओं द्वारा शनि देव को तेल अर्पित कर पूजा-पाठ किया गया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *