दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन शिविर 23 जून को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में

दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन शिविर 23 जून को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में

कटनी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत मंगलवार 23 जून को प्रातः10 बजे से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ऑफिसर्स क्लब (वेस्टलैंड) परिसर, कटनी में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चयन किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
योजना के तहत उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांग जनों के पास यूडीआईडी कार्ड (न्यूनतम 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता), आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22 हजार 500 रुपये से कम), आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो होना अनिवार्य है। दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित दिव्यांग जनों के लिए अतिरिक्त पात्रता शर्तों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाना होंगे।
नगर निगम उपयुक्त शैलेश गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, वार्ड प्रभारियों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र के ऐसे दिव्यांग जनों को इस शिविर की जानकारी दें जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। निगम प्रशासन ने कहा है कि दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post