ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब, जुआ और उपद्रव के मामलों में 6 प्रकरण दर्ज

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत चौकी निवार पुलिस ने अवैध शराब और जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 44 पाव शराब, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब 4,310 नगद जुआ राशि तथा ताश के पत्ते जब्त किए। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार भारी मात्रा में लाहन भी नष्ट किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा की टीम ने ग्राम जरवाही और सुनेहरी में लगातार दबिश देकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम जरवाही में अवैध शराब बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 44 पाव शराब बरामद की। वहीं ग्राम सुनेहरी में चार आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई तथा मौके पर शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में लाहन नष्ट कर दिया गया। इसी अभियान के दौरान ग्राम जरवाही में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 52 ताश के पत्ते और ₹4,310 नगद बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा ग्राम जरवाही के एक उपद्रवी आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *